Featured News

आईसीएल वेरियर्स से हारा इंडियन नेवी


सिरसा जेसीडीएनसीए के तत्वावधान में चल रही टी-20 लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को खेले गए पहले मैच में आईसीएल वेरियर्स ने दमदार प्रदर्शन करते हुए इंडियन नेवी को 57 रनों से पराजित किया। आईसीएल वेरियर्स ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 185 रन बनाए और इंडियन नेवी की टीम को जीतने के लिए 186 रन का लक्ष्य दिया। वेरियर्स की ओर से ओपनर बल्लेबाज तनवीर और अभिनव कटारिया ने पारी की शुरूआत की। पारी की शुरूआत में ही इंडियन नेवी के गेंदबाज संदीप पांडे ने अभिनव कटारिया को शून्य पर पैवेलियन भेज दिया। दूसरे छोर पर खड़े तनवीर ने 25 गेंदों में तेजतर्रार 39 रन बनाए जिसमें चार चौके व तीन छक्के शामिल थे।



Video News

गिरोह का पर्दाफाश

अलीगढ पुलिस ने गुरुवार को अलीगढ मुस्लिम विस्वविध्यालय की छात्राओ से छिनेती और लूटपाट की घटनाओ को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है .पुलिस ने इनके कब्जे से लुटे गए ६ मोबाईल फोन . नगदी और पर्स बरामद किये है. पकडे गए तीनो बदमाश मोका देखते ही सड़क पर चलती लडकियो के हाथो से मोबाईल फोन और पर्स को छीनकर भाग जाते थे. पुलिस की कड़े सुरक्षा इंतजाम को भी ये बदमाश तोड़ देते थे . घटना को उस समय अंजाम देते थे जब पुलिस कर्मी इनकी निगाह से दूर होता था . पुलिस की एस ओ जी टीम ने बंटी,वसीम और पंकज नाम के इन तीनो बदमाशो को थाना सिविल लाइन के लाल दिग्गी से पकड़ा है .इन आरोपिओ ने एक दर्जन से ज्यादा घटनाओ को अंजाम कुछ ही दिनों डेकर पुलिस की नीद उड़ा रखी थी . जिनको पकडे जाने को पुलिस एक बड़ी सफलता से कम नहीं मान रही है. पुलिस को उम्मीद है अब आपराधो में कुछ कमी जरूर आएगी.——रिपोर्टर प्रविन कुमार پروین کمر , संवादाता

संवादाता

संवादाता


नगर पालिका परिषद, इटावा

etawah aad
15 अगस्त 2010 स्वाधीनता दिवस के पावन पर्व पर नगर पालिका परिषद, इटावा अपने नागरिको शुभ कामनाओं के साथ हार्दिक अभिनंदन करती हैं तथा उनके सहयोग की कामना करती है.
1.नगर की पवित्रता के लिये स्वच्छता बनाये रखने में सहयोग प्रदान करें.सार्वजनिक स्थानों,सडकों,फुटपाथों पर अतिक्रमण न करें.
2.नगर पालिका की सम्पति राष्ट्रीय सम्पति हैं. उसकी सुरक्षा में सहयोग करें.
3.खाघ पदार्थों में मिलावट न करें विक्रय हेतु खाघ पदार्थो को ढक कर रखें.
4.सडकों नालियों व रास्तों में कूडा करकट न डालें निर्रारित स्थानों पर ही डालें.
5.सडे गलें फलों व पदार्थो की बिक्री न करें और न ही उपयोग करें.
6.जल ही जीवन है उसे.बरबाद न करें व दूषित न करें नलों को खुला न छोडे.
7.मुख्य चैराहों पर हाई माक्र्स फिल्ड लाइटें लगायी गई हैं जिससे आवागमन में सुविघा हो उन्हें क्षतिग्रस्त होने से बचाने में सहयोग प्रदान करें.
8.पालिका द्वारा जनहित में निर्माण कराये जा रहे खडंजे, सडकों को क्षतिग्रस्त होने से बचाने के लिये सहयोग करें.
9.पालिका क्षेत्र में पालिका द्वारा जनहित में जलापूर्ति के अन्र्तगत पाइप लाइन तथा ऊंचाई के क्षेत्रों में जहा पानी नही पहुचता हैं मिनी नलकूप लगवाकर पहुचाने का प्रयास किया जा रहा हैं उसको क्षतिग्रस्त होने से बचाये.
10.भवन निर्माण से पूर्व भवन का मानचित्र स्वीकृति कराना सुनिश्चित करें.
11.कम्यूराइज्ड जल कर के बिल नगर के सभी भवन मालिको को भेजे जा सके है.कृपया समय से अनिवार्य रूप से जमा कर सहयोग प्रदान करे.
12.पालिका सीमान्तर्गत नये क्षेत्रों में कर निर्धारण के अन्तर्गत सर्वे का कार्य किया जा रहा हैं. कृपया भवन स्वामी इसमें अपना सहयोग प्रदान करें.

फुरकान अहमद
अघ्यक्ष
अनिल कुमार
अधिशाषी अधिकारी
नगर पालिका,इटावा



Top News

टी-२० प्रतियोगिता- हांगकांग ने चंडीगढ़ को दी शिकस्त

September 8th, 2010


सिरसा जेसीडी विद्यापीठ में चल रही टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन चंडीगढ़ चेलैंजर्स व हांगकांग के बीच मुकाबला हुआ जिसमें हांगकांग की टीम ने विरोधी टीम को 4 विकेट से शिकस्त दी। चंडीगढ़ चेलैंजर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवर में 208 रन बना कर विरोधी टीम के लिए 209 रनों का विशाल लक्ष्य रखा।


रतलामःसंवेदनशील इलाकों में अभी भी क‌र्फ्यू जारी

September 7th, 2010

रतलामः मामूली बात को लेकर उपजे विवाद की आग शहर में तीसरे दिन भी सुलगती रही। घटना के 72 घंटे बीतने के बाद भी शहर में दहशत का वातावरण व्याप्त है। पूरा शहर पुलिस छावनी में दिखाई दे रहा है। शहर के संवेदनशील इलाकों में अभी भी क‌र्फ्यू जारी है। रविवार सुबह शैरानीपुरा स्थित शनि [...]


चंद्र प्रकाश को आ‌र्म्स एक्ट के मामले में जमानत

September 7th, 2010

गया : प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष नेताओं में एक अजय कुमार उर्फ अजय कानू उर्फ रवि जी उर्फ चंद्र प्रकाश को आ‌र्म्स एक्ट के मामले में व्यवहार न्यायालय द्वारा सोमवार को जमानत मिली है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयंत कुमार सेन ने अजय कुमार उर्फ अजय कानू की जमानत याचिका पर सुनवाई [...]


आत्मघाती विस्फोट में 5 पुलिसकर्मियों सहित 14 लोग मारे गए और 50 से ज्यादा घायल

September 7th, 2010

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा सूबे के लक्की मारवात कस्बे में सोमवार सुबह एक थाने को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती विस्फोट में पांच पुलिसकर्मियों सहित कम से कम 14 लोग मारे गए और 50 से ज्यादा घायल हो गए। एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदे वाहन को थाने की पिछली दीवार के पास ले [...]


U.P. में बड़ी संख्या में गायों को काटा जा रहा है

September 7th, 2010

मेरठ: जिले में बढ़ रही गोकशी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस द्वारा की गई शुरुआती जांच में चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं। जांच के दौरान सोलह गांवों में करीब सौ लोगों को गोकशी के धंधे में शामिल पाया गया है। हैरानी की बात यह है कि पुलिस के करीब ढाई दर्जन [...]


रतन टाटा ‘डॉक्टर ऑफ ला’ की उपाधि से सम्मानित

September 7th, 2010

दिल्ली: टाटा समूह के चेयरमैन रतन टाटा का मान और बढ़ा है। अमेरिका की कैलिफोर्निया स्थित पेपरडाइन यूनिवर्सिटी ने उन्हें ‘डॉक्टर ऑफ ला’ की मानद उपाधि से सम्मानित किया है। यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष ए.बेंटन और रीजेंट्स ऑफ पेपरडाइन यूनिवर्सिटी के बोर्ड ने टाटा को यह सम्मान मुंबई के ताजमहल पैलेस में दिया। मानद उपाधि देते [...]


सिरसा सिजलर्स ने बांग्लादेश टाईग्र्स को ११ रन हराया

September 7th, 2010

सिरसा (रविंद्र सिंह) सिरसा के जननायक चौधर देवीलाल विद्यापीठ के जेसीडीएनसीए क्रिकेट खेल मैदान में आयोजित किए जा रहे टी-२० क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मैच में मेजबान सिरसा सिजलर्स ने बांग्लादेश टाईग्र्स को ११ रन से हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरूआत की है। इस टूर्नामेंट का उदघाटन करने के लिए हरियाणा के पूर्व [...]


मीडिया से ग्रामीण मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह

September 7th, 2010

शिमला-यह समय की मांग है कि मीडिया स्तही पत्रकारिता से हटकर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों तक पहुंचे और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी रूप से प्रयास करे। यह बात वरिष्ठ पत्रकार श्री वेप्पा राव ने ‘ग्रामीण पत्रकारिता’ विषय पर इंडियन मीडिया सेंटर की प्रदेश इकाई और सूचना एवं जन [...]


हरियाणा के गृह राज्यमंत्री की गाड़ी में दुष्कर्म

September 7th, 2010

सिरसा (रविंद्र सिंह) सूबे के गृह राज्य मंत्री के एक रिश्तेदार की लालबत्ती वाली गाड़ी पर एक लड़की को अगवा कर उससे रेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस संबंध में गुडग़ांव पुलिस ने आरोपी चालक सुनील कुमार के खिलाफ बलात्कार करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। साथ ही इस सिलसिले [...]


बहुचर्चित सीडी मामले को राजनीतिक साजिश बताया

September 7th, 2010

मुख्य मंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने केन्द्रीय इस्पात मंत्री और पूर्व मुख्य मंत्री श्री वीरभद्र सिंह, के उस वक्तव्य पर, जिसमें उन्होंने बहुचर्चित सीडी मामले को राजनीतिक साजिश का आरोप लगाया है, को हास्यास्पद बताते हुए कहा है कि वे श्री वीरभद्र सिंह की मानसिक स्थिति को समझते है लेकिन उन्हें अपनी उम्र, अनुभव [...]


चिदंबरम द्वारा ‘भगवा आतंकवाद’ टिप्पणी किए जाने के खिलाफ जांच के आदेश

September 7th, 2010


अहमदाबाद: केंदीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम द्वारा ‘भगवा आतंकवाद’ टिप्पणी किए जाने के खिलाफ दायर मानहानि की याचिका पर गुजरात के एक मेट्रोपोलिटन मैजिस्टेट एम. जी. दवे ने एसपी स्तर के अधिकारी को इसकी जांच करने के आदेश दिए हैं। अधिकारी से 90 दिनों के अंदर रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा गया है।


बिलासपुर में हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का शिलान्यास

September 6th, 2010

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री द्वारा अक्तूबर माह के अंत में बिलासपुर में हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का शिलान्यास किया जाना प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने आज श्री नैना देवी जी में राज्य भाजपा के तीन दिवसीय ‘प्रवेश प्रशिक्षण शिविर’ का शुभारम्भ करने के उपरांत अपने संबोधन में दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार [...]


68 की उमर में पत्रकारिता की पढ़ाई

September 6th, 2010

यदि इंसान में दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो वह हर मंजिल को पा लेता है। सिरसा के शिव चौक के पास रहने वाले 68 वर्षीय बस्तीराम बरोड़ भी दृढ़ इच्छाशक्ति से लबरेज हैं। इसी का कारण है कि 68 साल के होने के बावजूद वे पढ़ाई का दामन नहीं छोड़ रहे हैं। इस उम्र में आदमी [...]


सिरसा की संतोष खेलेगी कॉमनवैल्थ गेम

September 6th, 2010

सिरसा अगले माह अक्टूबर में दिल्ली में शुरू होने वाले कॉमनवैल्थ गैम्स में शाह सतनाम गल्र्स कॉलेज की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा एवं नेट बॉल की खिलाड़ी संतोष इन्सां का चयन हो गया है। संतोष भारत की नेट बॉल टीम का ओर से भाग लेगी। इस समय वह अभ्यास सत्र में नोएडा में गेम्स [...]


मुगलसराय : ट्रक ने वयक्ति को धक्का मार, मौत , NH-2 जाम

September 6th, 2010

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत कटारिया गावं के पास NH-2 पर सुबह लगभग ११ बजे के आसपास सड़क पार कर रहे एक वयक्ति को ट्रक ने धक्का मार दिया / धक्का लगते ही वह वयक्ति वाही गिरकर तदपने लगा और तत्काल उसकी मौत हो गयी / घटना को अंजाम दे ट्रक [...]