Featured News

आईसीएल वेरियर्स से हारा इंडियन नेवी


सिरसा जेसीडीएनसीए के तत्वावधान में चल रही टी-20 लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को खेले गए पहले मैच में आईसीएल वेरियर्स ने दमदार प्रदर्शन करते हुए इंडियन नेवी को 57 रनों से पराजित किया। आईसीएल वेरियर्स ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 185 रन बनाए और इंडियन नेवी की टीम को जीतने के लिए 186 रन का लक्ष्य दिया। वेरियर्स की ओर से ओपनर बल्लेबाज तनवीर और अभिनव कटारिया ने पारी की शुरूआत की। पारी की शुरूआत में ही इंडियन नेवी के गेंदबाज संदीप पांडे ने अभिनव कटारिया को शून्य पर पैवेलियन भेज दिया। दूसरे छोर पर खड़े तनवीर ने 25 गेंदों में तेजतर्रार 39 रन बनाए जिसमें चार चौके व तीन छक्के शामिल थे।



Video News

गिरोह का पर्दाफाश

अलीगढ पुलिस ने गुरुवार को अलीगढ मुस्लिम विस्वविध्यालय की छात्राओ से छिनेती और लूटपाट की घटनाओ को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है .पुलिस ने इनके कब्जे से लुटे गए ६ मोबाईल फोन . नगदी और पर्स बरामद किये है. पकडे गए तीनो बदमाश मोका देखते ही सड़क पर चलती लडकियो के हाथो से मोबाईल फोन और पर्स को छीनकर भाग जाते थे. पुलिस की कड़े सुरक्षा इंतजाम को भी ये बदमाश तोड़ देते थे . घटना को उस समय अंजाम देते थे जब पुलिस कर्मी इनकी निगाह से दूर होता था . पुलिस की एस ओ जी टीम ने बंटी,वसीम और पंकज नाम के इन तीनो बदमाशो को थाना सिविल लाइन के लाल दिग्गी से पकड़ा है .इन आरोपिओ ने एक दर्जन से ज्यादा घटनाओ को अंजाम कुछ ही दिनों डेकर पुलिस की नीद उड़ा रखी थी . जिनको पकडे जाने को पुलिस एक बड़ी सफलता से कम नहीं मान रही है. पुलिस को उम्मीद है अब आपराधो में कुछ कमी जरूर आएगी.——रिपोर्टर प्रविन कुमार پروین کمر , संवादाता

संवादाता

संवादाता


नगर पालिका परिषद, इटावा

etawah aad
15 अगस्त 2010 स्वाधीनता दिवस के पावन पर्व पर नगर पालिका परिषद, इटावा अपने नागरिको शुभ कामनाओं के साथ हार्दिक अभिनंदन करती हैं तथा उनके सहयोग की कामना करती है.
1.नगर की पवित्रता के लिये स्वच्छता बनाये रखने में सहयोग प्रदान करें.सार्वजनिक स्थानों,सडकों,फुटपाथों पर अतिक्रमण न करें.
2.नगर पालिका की सम्पति राष्ट्रीय सम्पति हैं. उसकी सुरक्षा में सहयोग करें.
3.खाघ पदार्थों में मिलावट न करें विक्रय हेतु खाघ पदार्थो को ढक कर रखें.
4.सडकों नालियों व रास्तों में कूडा करकट न डालें निर्रारित स्थानों पर ही डालें.
5.सडे गलें फलों व पदार्थो की बिक्री न करें और न ही उपयोग करें.
6.जल ही जीवन है उसे.बरबाद न करें व दूषित न करें नलों को खुला न छोडे.
7.मुख्य चैराहों पर हाई माक्र्स फिल्ड लाइटें लगायी गई हैं जिससे आवागमन में सुविघा हो उन्हें क्षतिग्रस्त होने से बचाने में सहयोग प्रदान करें.
8.पालिका द्वारा जनहित में निर्माण कराये जा रहे खडंजे, सडकों को क्षतिग्रस्त होने से बचाने के लिये सहयोग करें.
9.पालिका क्षेत्र में पालिका द्वारा जनहित में जलापूर्ति के अन्र्तगत पाइप लाइन तथा ऊंचाई के क्षेत्रों में जहा पानी नही पहुचता हैं मिनी नलकूप लगवाकर पहुचाने का प्रयास किया जा रहा हैं उसको क्षतिग्रस्त होने से बचाये.
10.भवन निर्माण से पूर्व भवन का मानचित्र स्वीकृति कराना सुनिश्चित करें.
11.कम्यूराइज्ड जल कर के बिल नगर के सभी भवन मालिको को भेजे जा सके है.कृपया समय से अनिवार्य रूप से जमा कर सहयोग प्रदान करे.
12.पालिका सीमान्तर्गत नये क्षेत्रों में कर निर्धारण के अन्तर्गत सर्वे का कार्य किया जा रहा हैं. कृपया भवन स्वामी इसमें अपना सहयोग प्रदान करें.

फुरकान अहमद
अघ्यक्ष
अनिल कुमार
अधिशाषी अधिकारी
नगर पालिका,इटावा



Top News

सिरसा सिजलर्स की लगातार दूसरी जीत

September 10th, 2010

सिरसा: जेसीडी विद्यापीठ में चल रही टी-20 क्रिकेट लीग में बुधवार को चौथा मैच जेआई मराठा व सिरसा सिजलर्स के बीच आरंभ हुआ। देर रात तक चले मुकाबले में सिरसा सिजलर्स ने जेआई मराठा को 22 रनों से पराजित किया। यह सिरसा सिजलर्स की लगातार दूसरी जीत है। सिरसा सिजलर्स के कप्तान दिग्विजय सिंह ने [...]


स्वाइन फ्लू: हेल्थ डिपार्टमेंट सीरिअस नहीं

September 10th, 2010

गुड़गांव में स्वाइन फ्लू और डेंगू को लेकर हेल्थ डिपार्टमेंट सीरिअस नहीं है। सिविल हॉस्पिटल में इन बीमारी के मरीजों के लिए अलग से वॉर्ड नहीं बनाया गया है। स्वाइन फ्लू मरीजों को जनरल वॉर्ड में दूसरे मरीजों के साथ रखा जा रहा है। मरीज ज्यादा गंभीर होता है तो हेल्थ डिपार्टमेंट उसे दिल्ली रेफर [...]


सिरसा नाईटस ने बांगलादेश को 7 विकेट से हराया

September 10th, 2010

सिरसा: वीरवार को प्रातकालीन सत्र में जननायक चौधरी देवीलाल विद्यापीठ में खेले गए लीग मैच में सिरसा नाईट्स की टीम ने धमाकेदार शुरूआत करते हुए बांगलादेश की टीम को 7 विकेट से रौंद दिया। बांगलादेश के कप्तान रियाज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बांगलादेश की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में [...]


यमुना नदी में भारी बाढ़ की आशंका

September 9th, 2010

कुरुक्षेत्र: जिला यमुनानगर के उत्तरी पहाड़ी क्षेत्र के कैचमैंट एरिया व हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में मंगलवार से हो रही भारी बारिश के कारण यमुना नदी, सोम नदी व पथराला नदियों में जलस्तर अचानक बढ़ गया है, जिसके कारण यमुना के किनारे बसे जिले के लगभग 3 दर्जन गांवों तथा विकास खंड बिलासपुर व छछरौली के दर्जनों गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं तथा बुधवार को शाम 6 बजे तक यमुना नदी में 6.7 लाख क्यूसिक पानी बह रहा है,


मुंडा लेंगे झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ

September 9th, 2010

रांची: बीजेपी के अर्जुन मुंडा शनिवार को झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री के रूप में सुदेश महतो और हेमंत सोरेन भी शपथ लेंगे। मुंडा 14 सितंबर को विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव रखेंगे।
सूत्रों के मुताबिक बीजेपी और जेएमएम के बीच रिश्तों की नजाकत को देखते हुए इस बार कुछ ज्यादा ही सावधानी दोनों तरफ से बरती गई। नए गठबंधन में दो उपमुख्यमंत्रियों की व्यवस्था करने के पीछे यही मकसद बताया जाता है।


इंसेफलाईटिस/मौतों का शिलशिला जारी

September 9th, 2010


गोरखपुर: मेड़िकल कालेज में हर मासूम आज यही सवाल कर रहा है, कि हमारी दर्द की भला उन तक खबर कैसे पहुचे, जहां सपने नही जाते वहां नजर कैसे पहुचें, बड़ा अजीब है। सवेंदना का रूप जब कोई ड़ूब जाये तो सिसकिया लेती लहर पहुचें। हर मांओं की आंसूओं से शायद यही शब्द निकलते होगें। हिन्दूस्तान की सबसे बड़ी बिमारी जापानी इंसेफलाईटिस से कई देश और कई जिले प्रभावित है, लेकिन सभी ने इसके रोक थाम के लिए कोई न कोई रोक थाम कर लिया।


शिकोहाबाद: निरोग रहना है तो दो कुत्ते नही घर में एक गाय

September 9th, 2010


शिकोहाबाद नगर के स्टेशन रोड़ पर स्थित शगुन बाटिका गैस्ट हाउस में पतंजलि योग समिति व भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के बैनर तले एक विशाल जन सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजीव अग्रवाल ने की। संचालन पंडित नवीन आर्य ने किया। मुख्य अतिथि योग समिति के केन्द्रीय प्रवक्ता राजीव दीक्षित थे।


दो बच्चों को लेकर महिला प्रेमी संग फरार

September 9th, 2010

सिरसा जिला हिसार में पडऩे वाले भूना के गांव कानीखेड़ी में एक तीन बच्चों की मां एक दिहाड़ीदार मजदूर के साथ फरार हो गई। महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। फरार महिला के पति कृष्ण कुमार ने बताया कि वह मिस्त्री का काम करके परिवार का पालन पोषण करता था। उसने बताया कि एक सप्ताह पूर्व उसकी 30 वर्षीय पत्नी राधा दो लड़कियों को लेकर घर से फरार हो गई थी। उस दौरान वह गांव कापड़ों में भवन निर्माण का कार्य कर रहा था। गांव के सरपंच प्रतिनिधि रामचंद्र व पंच सुरजीत सिंह ने मोबाइल फोन पर उसे इसकी सूचना दी।


हरियाणा में फिर से बाढ़ का संकट

September 9th, 2010

सिरसा दो महीने पहले बाढ़ की मार झेल चुके हरियाणा में दोबारा बाढ़ का संकट खड़ा हो गया है। सरकार के जल प्रबंधन के सभी दावे बारिश के पानी में बहते हुए नजर आ रहे हैं। घग्गर और यमुना फिर से उफान पर हैं। पंचकूला में जहां सेना की मदद लेनी पड़ रही है, वहीं [...]


इंडियन नेवी ने दी बीएसएनएल को 9 विकेट से करारी मात

September 9th, 2010


सिरसा जेसीडी विद्यापीठ में जेसीडीएनसीए के बैनर तले चल रहे टी-20 क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में मंगलवार देर शाम खेले गए तीसरे मैच इंडियन नेवी डोलफिन व बीएसएनएल के बीच मुकाबले में इंडियन नेवी डोलफिन ने विरोधी टीम को 9 विकेट करारी मात दी। इंडियन नेवी डोलफिन के कप्तान यशपाल सिंह ने टॉस जीतकर बीएसएनएल को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। बीएसएनएल की ओर से वरूण कुमार और सतीश कुमार ने अपनी टीम की शुरूआत की। वरूण कुमार को निशान ने शून्य पर पैवेलियन भेजा, उनके स्थान पर सतीश कुमार का साथ देने आए अंशुल कपूर भी लंबे


आईसीएल वेरियर्स से हारा इंडियन नेवी

September 9th, 2010


सिरसा जेसीडीएनसीए के तत्वावधान में चल रही टी-20 लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को खेले गए पहले मैच में आईसीएल वेरियर्स ने दमदार प्रदर्शन करते हुए इंडियन नेवी को 57 रनों से पराजित किया। आईसीएल वेरियर्स ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 185 रन बनाए और इंडियन नेवी की टीम को जीतने के लिए 186 रन का लक्ष्य दिया। वेरियर्स की ओर से ओपनर बल्लेबाज तनवीर और अभिनव कटारिया ने पारी की शुरूआत की। पारी की शुरूआत में ही इंडियन नेवी के गेंदबाज संदीप पांडे ने अभिनव कटारिया को शून्य पर पैवेलियन भेज दिया। दूसरे छोर पर खड़े तनवीर ने 25 गेंदों में तेजतर्रार 39 रन बनाए जिसमें चार चौके व तीन छक्के शामिल थे।


सोनिया गांधी ने वीडियों कांफ्रेसिंग के जरिए किया फतेहाबाद के नवोदय विद्यालय का उद्घाटन

September 8th, 2010

राष्ट्रीय परामर्श परिषद की चेयरपर्र्सन सोनिया गांधी ने आज प्रात: 11 बजे देश भर के 31 जवाहर नवोदय विद्यालय के नवनिर्मित भवनों का उद्घाटन वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा किया। इस समारोह में प्रदेश के जवाहर नवोदय विद्यालय खाराखेड़ी फतेहाबाद के नवनिर्मित भवन का लोकापर्ण भी शामील है।गांव खाराखेड़ी में बने जवाहर नवोदय विद्यालय के नवनिर्मित [...]


इटावा मे दिगंबर जैन मंदिर से चोरी

September 8th, 2010

इटावा.चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले क्या चुरा किसी को नही पता। इटावा मे कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत सरायशेख स्थिति श्री दिगंबर जैन मंदिर से चोरो ने 4 मूर्तियो को चुरा लिया जिससे जैन धर्मियो मे हडकंप मच गया है। चोरी की यह वारदात कब हुई यह किसी को नही पता लेकिन अनुमान [...]


इटावा मे दो स्कूली बच्चे लापता

September 8th, 2010

इटावा . दो स्कूली बच्चो के लापता हो जाने से मचा हडकंप। परिजनो ने जताई बच्चो को होटल पर बंधक बनाने की और उनके अंग निकालने की आंशका।उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम जनकपुर में दो नाबालिग बच्चों के रहस्यमय तरीके से लापता हो जाने से सनसनी मच गई [...]