तीन दिन से कई मुहल्लों में पीने को पानी नही


शिकोहाबाद। नगर में पेयजल व्यवस्था दिनों दिन खराब होती जा रही है। ज्ञात हो कि मुहल्ला ओमनगर, रूकनपुर, गढैया, पजाया में कई दिनों से पानी न आने के कारण वहां के निवासियों के सामने पेयजल संकट गहरा गया है। एक तो पानी के न आने का दंश और दूसरा गन्दा पानी आने का दंश झेल रहे लोगों का गुस्सा अब फूटने बाला है। ऊपर से विद्युत व्यवस्था भी चरमरा गयी है। इसका न तो कोई जाने का समय है और आने का कोई समय। विद्युत कर्मचारी जब चाहे तब विद्युत की सप्लाई रोक देते हैं। जब विद्युत के बारे में अधिकारियों से पूछा जाता है तो वह कोई सन्तोष जनक उत्तर नही देते हैं।जिसके कारण अब लोगों का गुस्सा सड़को और विद्युत आफिसों पर फूटने वाला है।

Leave a Reply


( Not More than 200 words)

  • Blogroll