मामा की बेइज्जती पर वरुण को नोटिस


दिल्ली: मानहानि के एक मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय ने भाजपा सांसद वरूण गांधी को नोटिस जारी किया है। वरूण के खिलाफ मानहानि की यह याचिका उनके मामा वी. एम. सिंह ने दायर की थी।

न्यायमूर्ति अरूणा सुरेश ने उन्हें 10 जुलाई तक अपना जवाब दाखिल करने को कहा है। वर्ष 2009 में आम चुनावों में उत्तर प्रदेश की पीलीभीत संसदीय सीट पर गांधी और सिंह आमने-सामने थे। चुनावों में सबसे अमीर उम्मीदवारों में शामिल रहे सिंह, वरूण की मां पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के चचेरे भाई हैं। सिंह ने जून में दिल्ली उच्चा न्यायालय में वरूण के खिलाफ मानहानि की याचिका दाखिल की थी। चुनाव प्रचार के दौरान सिंह के खिलाफ वरूण ने कथित तौर पर अपमानजनक भाषा प्रयोग किया था। मुस्लिमों के खिलाफ बयानबाजी को लेकर वरूण गांधी चुनावों के दौरान काफी चर्चा में रहे थे। उत्तर प्रदेश सरकार ने उनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाकर उन्हें जेल भेज दिया था

Leave a Reply


( Not More than 200 words)

  • Blogroll