उड़ान भर चुके प्लेन को IGI एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी


AIRINDIA
दिल्ली से श्रीनगर के लिए उड़ान भर चुके एयर इंडिया के एक प्लेन को आईजीआई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। उसमें हाइड्रॉलिक प्रॉब्लम आ गई। 30 मिनट बाद प्लेन सेफ लैंडिंग कर गया। सभी यात्रियों को दूसरे प्लेन से भेजा गया।

एयर इंडिया के मुताबिक, फ्लाइट नंबर आईसी-821 ने 6 क्रू मेंबर सहित 140 यात्रियों को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट से श्रीनगर के लिए रविवार दोपहर 1 बजे टेक ऑफ किया।

करीब 15 मिनट बाद पायलट को कॉकपिट में लगे उपकरणों से यह रेड संकेत मिला था कि प्लेन के हाइड्रॉलिक सिस्टम में कुछ गड़बड़ी है। इससे ब्रेक लगाने में समस्या आती है या दरवाजे खुले रहने का संकेत मिलता है। प्लेन को जांच करने के लिए रोक लिया गया

Leave a Reply


( Not More than 200 words)

  • Blogroll