पान खाने और खिलाने के शौकीन हो जायें सावधान


3
अब पान खाने और खिलाने के शौकीन हो जायें सावधान। क्योंकि अपनी दुकान पर लोगों की भीड़ बढ़ानें की कवायद में कुछ दुकानदार कत्थे और तम्बाकू में मिला रहे हैं ऐसा मीठा जहर जिसकी लत पड़ने के बाद आप खुद ब खुद पान की दुकान पर पहुंच जायेंगे। जी हां अपनी बिक्री बढ़ाने की लालच में कुछ दुकानदार पान के कत्थे और तम्बाकू में अफीम जैसा नशीला पदार्थ मिला रहे हैं। जिसे सुनकर पान खाने वालें शौकीनों के होश उड़ गये हैं।
नवाबों के जमानें से खाना खानें के बाद पान खानें का रिवाज आज भी चला आ रहा है। शुभ कार्यों के मौकों पर भी पान का खासा महत्व है। हिन्दी फिल्मों के गानों में आपने सजन के पान खानें के शौक पर खुशी का इजहार करती अभिनेत्रियों को पान खायें सईया हमार गीत गाते सुना ही होगा। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन पर फिल्माया गया खईके पान बनारस वाला गीत आज भी बरबस लोगों की जुबान पर आ ही जाता है। लेकिन अगर ये बात सदी के महानायक अमिताभ बच्चन जी तक पहुंची कि पान के कत्थे और तम्बाकू में अफीम मिलाया जा रहा है तो शायद वो भी सकते में आ जायेंगे।
खूफिया सूचना के आधार पर जब उ0प्र0 के गोरखपुर शहर के कैण्ट थाना क्षेत्र इंदिराबाल बिहार में चेतना पान भण्डार और मां दुर्गा पान भंडार पर जब मुख्य खाद्य अधिकारी आर0सी0 पाण्डेय की टीम ने छापा मारा तो वहां पान खाने वाले लोग सकते में आ गये। उनका कहना है कि खूफिया विभाग से जानकारी मिली थी कि इन दोनों दुकान पर पान के कत्थे और तम्बाकू में नशीला पदार्थ अफीम मिलाया जाता है। जिससे कि पान खाने के लोग इस लत का शिकार होकर बार-बार पान खाने आयें। भले ही कत्थे में इनके द्वारा मिलावट नहीं की गयी है और जहां से कत्था और तम्बाकू तैयार होकर आता हैं वहां से मिलावट की गयी हो फिर भी उसे बेचने के कारण ये लोग भी उतने ही दोषी माने जायेंगे। फिलहाल कत्थे और तम्बाकू का सैम्पल जांच के लिये फॉरेंसिक लैब लखनऊ भेज दिया गया है।
चाहे जो कुछ भी हो इस कार्रवाई के बाद से पान बेचने वाले दुकानदारों में भी खलबली मच गयी हैं। वहीं पान खाने के शौकीन लोग भी सकते में हैं क्योंकि उन्हें एक बारगी अपनी सेहत का ख्याल भी करना पड़ेगा और उन्हें ये भी डर सता सकता हैं कि कहीं अपनी सजनी के पास पान खाकर जाने पर नबावों का शौक रखना उन्हें महंगा न पड़ जाये क्योंकि उन्हें अब इस लत के कारण उन्हें अपनी पत्नी की डांट का शिकार भी बनना पड़ सकता है।——–रिपोर्टर -KB Shukla,संवादाता


संवादाता

संवादाता

2
4
5
7

Leave a Reply


( Not More than 200 words)

  • Blogroll