शेयर बाजारों में तेजी का दौर


दिल्ली: मजबूत वैश्विक संकेतों के साथ-साथ निगमित कंपनियों के अग्रिम कर भुगतान की बेहतर स्थिति, कंपनियों के शानदार तिमाही कार्यप्रदर्शनकी उम्मीद के कारण देशभर के प्रमुख शेयर बाजारों में तेजी का दौर रहा और सूचकांक लाभ दर्शाते बंद हुए।
बाजार सूत्रों का कहना है कि निगमित कंपनियों के अग्रिम कर भुगतान की स्थिति को देखते हुए इस कंपनियों के तिमाही कार्यपरिणामों की बेहतर रहने की उम्मीद की जा रही है। इससे आगामी सप्ताह में इस सकारात्मक धारणा का कारोबार पर अनुकूल असर रहने की संभावना है।
बंबई शेयर बाजार में समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान बंबई सूचकांक और निफ्टी दोनों ही सात सप्ताह से भी अधिक समय के उच्चतम स्तर को छू गए जिसकी वजह निगमित कंपनियों द्वारा पर्याप्त मात्रा में अग्रिम कर का भुगतान किया जाना, इस कंपनियों के कार्यपरिणाम शानदार होने, विनिवेश के संदर्भ में अनुकूल समाचार और वैश्विक बाजारों में मजबूती की खबर है।
विनिवेश संबंधी अनुकूल खबरों और यूरोपीय बाजार में सुधार दर्ज होने के समाचार के कारण रीअल्टी और पीएसयू शेयरों में लिवाली हुई जिसने बंबई सूचकांक और निफ्टी दोनों में बढ़त देखी गई। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 17,118.74 अंक पर ऊंचा खुला और सात सप्ताह के 17,721.99 अंक के उच्चतम स्तर को छूने के बाद 2.96 प्रतिशत अथवा 505.87 अंकों की तेजी दर्शाता सप्ताहांत में 17,570.82 अंक पर बंद हुआ।
सरकार ने कोल इंडिया और हिंदुस्तान कापर में 10-10 प्रतिशत विनिवेश को मंजूरी दे दी। इससे भी बाजार पर अनुकूल असर पड़ा।
निवेशकों की ताजा लिवाली समर्थन के कारण सप्ताह के दौरान सूचना प्रौद्योगिकी [आईटी], पूंजी माल और एफएमसीजी के शेयरों में भी तेजी दिखाई दी।
अमेरिका के बेहतर आर्थिक आंकड़ों के कारण आईटी कंपनियों के शेयरों की मांग रही क्योंकि अमेरिका भारत के सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों की सबसे बड़ा बाजार है।
संकटग्रस्त स्पेन में बांड नीलामी के सुचारू पूर्वक संपन्न होने की खबर से यूरोपीय शेयर बाजार में सप्ताहांत में तेजी रही। स्पेन ने 10 साल की अवधि वाले तीन अरब यूरो के बांड की नीलामी की।
सेंसेक्स आधारित शेयरों में डीएलएफ में 7.64 प्रतिशत, लार्सन में 7.21 प्रतिशत, स्टरलाइट इंड में 6.86 प्रतिशत, जिन्दल स्टील में 4.74 प्रतिशत, आईटीसी में 4.73 प्रतिशत, एचडीएफसी में 4.47 प्रतिशत और आरईएल इंफ्रा में 4.42 प्रतिशत की तेजी दर्ज हुई।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी पिछले सप्ताहांत के मुकाबले 143.25 अंकों की तेजी के साथ 5,262.60 अंक पर बंद हुआ।
कलकत्ता शेयर बाजार में समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान पिछले सप्ताहांत के मुकाबले सूचकांक 101.50 अंकों की तेजी दर्शाता 7,136.75 अंक पर बंद हुआ

Leave a Reply


( Not More than 200 words)

  • Blogroll