पार्क विकास कार्यों के लिए 6.60 करोड की राशि के कार्यों को मंजूरी


फिरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण क्षेत्र में आने वाले फिरोजाबाद एवं शिकोहाबाद नगरों के आवागमन की सुदृढ व्यवस्था होगी। इसके लिए अनेकों मार्ग, नाली, पटरी आदि निर्माण कार्य तथा दबरई मुख्यालय सहित विभव नगर में पार्क विकास कार्यों के बावत 6.60 करोड रूपये की राशि के कार्यों को मंजूरी दी गई है। इनमें 3.60 करोड रूपये के कार्य आवास विकास परिषद एवं 3.00 करोड के कार्य प्राधिकरण के माध्यम से कराये जायेंगे।
जिलाधिकारी श्री एन0जी0रवि कुमार की अध्यक्षता में यहा कलैक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान हिमायूंपुर नाले से सैक्टर-4 एवं सैक्टर-3 से हिमायूंपुर नाले की सीसी पटरी निर्माण के लिए 1.10 करोड, संतनगर-हनूमान बगीची होते प्रेमपुरा रैपुरा मार्ग के सीसी रोड-नाली निर्माण हेतु 65 लाख, एन0एच0-2 सर्विस रोड से आसफाबाद रेलवे फाटक तक नाली सडक हेतु 15.62 लाख, सैलई पुलिया से नगला पीपरिया तकमार्ग-नाली हेतु 40 लाख 37 हजार 500, टापा खुर्द सडक के अलावा कलैक्ट्रेट पार्क के लिए 5 लाख एवं विभवनगर सैक्टर-2 पार्क के लिए 4.40 लाख रू0 की राशि स्वीकृत की गई।
बैठक के दौरान शिकोहाबाद आवास विकास कालोनी के क्षतिग्रस्त मार्ग-नाली आदि के पूर्ण विकास हेतु 1.85 करोड के अलावा वहा के गंगानगर में सीसी रोड-नाली निर्माण हेतु 7.97 लाख, आजादनगर के सीसी रोड-नाली निर्माण हेतु 6.99 लाख, मुख्य मार्ग से नाई वाली मस्जिद जाने वाले मार्ग के सीसी एवं नाली कार्य हेतु 15.60 लाख, साईन पीसीओ से मस्जिद तक सीसी मार्ग-नाली निर्माण हेतु 8.21 लाख, कृष्णा नगर में सीसी- नाली निर्माण हेतु 7.83 लाख एवं हीरानगर गली के सीसी-नाली आदि कार्य हेत 4.63 रू0 राशि की स्वीकृति की गई।
जिलाधिकारी ने आवास विकास परिषद एवं विकास प्राधिकरण कार्य एजेंसियों के अधिकारियों को तेजी से इसी वित्तीय वर्ष में पूरी गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि किसी भी स्तर पर विलम्ब एवं गुणवत्ता में कमी क्षम्य नहीं होगी।
फिरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव/नगर मैजिस्ट्रेट श्री ओ0के0सिंह, आवास विकास परिषद के अधिशाषी अभियंता श्री एच0सी0शर्मा, उप जिलाधिकारी श्री नन्हकू आदि बैठक में उपस्थित रहे।

फिरोजाबाद: जिला अंधता निवारण समिति के तत्वावधान में जन कल्याणम के सहयोग से आयोजित वृहद मोतियाबिंद आपरेशन शिविर के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसागंज पर आपरेशन हेतु पंजीकृत 534 में से लगभग 300 नेत्र रोगियों का आगरा मेडीकल कालेज में आपरेशन हो चुका है, जिन्हें 2 वार्ड आया एवं 2 वार्ड बाय की देखरेख में वाहनों से ले जाने एवं आपरेशन के बाद पूरी देखरेख के साथ वापस लाने की व्यवस्था की गई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीजों के खाने-पीने-आपरेशन-दवाओं की जहाॅं मुफ्त व्यवस्थायें की गई हैं, वहीं जन कल्याणम् के अध्यक्ष इंजी0अतुल प्रताप सिंह मरीजों को अन्य अपेक्षित सभी सुविधायें सुलभ कराने में जुटे हैं। प्रतिदिन 35 रोगियों के आगरा मेडीकल कालेज में पंजीकृत रोगियों के आपरेशन की व्यवस्था है।
ज्ञातव्य रहे प्रदेश के सिंचाई (यांत्रिक) राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री जयवीर सिंह ने राज्य के चिकित्सा- स्वास्थ्य महा निदेशक के स्तर से आदेश कराके मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देशन में इस वृहद मोतियाबिंद आपरेशन शिविर की व्यवस्था कराई और इसका उद्घाटन करने के साथ ही जन कल्याणम संस्था को सहयोग हेतु लगाया।

फिरोजाबाद: वरिष्ठ कोषाधिकारी श्री सुरेशानंद पाण्डेय ने कोषागार से पेंशन पाने वाले विभिन्न पेंशनर्स को सूचित किया है िक वे आयकर की कर निर्धारण वर्ष 2010-11 के लिए वर्षा 2009-10 की आय संबंधी आयकर गणना निर्धारित प्रपत्र पर तैयार कर साक्ष्य एवं बैंक पास बुक सहित 20 फरबरी तक कोषागार में उपस्थित हों। उन्होंने स्पष्ट किया है कि औपचारिकताएं पूर्ण न करने पर उनकी फरबरी माह की पेंशन का भुगतान संभव नहीं होगा, जिसके लिए वे स्वंय उत्तरदायी होंगे।
उन्होंने 65 वर्ष से कम उम्र एवं 1.60लाख वार्षिक आय वाले पुरूष, 65 वर्ष से कम उम व 1.90 लाख रू0 वार्षिक आय वाली महिला, 65 वर्ष से अधिक उम्र और 2.40 लाख वार्षिक आय वाले महिला/पुरूष वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स से तदनुसार 20 फरबरी तक औपचारिकताएं पूर्ण करने को सूचना जारी की है।

Leave a Reply


( Not More than 200 words)