अग्रोहा विकास समिति के तत्वावधान में सामूहिक विवाह समारोह


अग्रोहा विकास समिति के तत्वावधान में रविवार को महाराजा अग्रसेन विद्यालय में हुए सामूहिक विवाह समारोह पांच जोड़े परिणय सूत्र में बंध गये।
कार्यक्रम की शुरूआत महाराजा अग्रसेन के तैल चित्र पर मुख्यअतिथि उद्योगपति देवीचरन अग्रवाल तथा संजय मीतल ईकरी वालों ने दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण की। सामूहिक बारात पूर्वान्ह में चंद्र शेखर आजाद मार्केट से शुरू हुई और विवाह स्थल पर पहुंची। विद्यालय परिसर में बारात की अगवानी समिति के संरक्षक अनिल अग्रवाल चोइस, कपूरचंद्र मीतल, प्रदीप गर्ग, अध्यक्ष कपिल अग्रवाल, महासचिव कृष्णमुरारी लाल अग्रवाल, महेश चंद्र अग्रवाल, मोहनलाल जिंदल, कन्हैयालाल, मोरमुकुट बंसल, भरत चंद्र अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल ने की।

बरमाला के मौके पर नरेंद्र प्रकाश मीतल, संजीव प्रकाश मीतल, ललितेश कुमार जैन, विनोद जिंदल, रमेश मीतल, किशन बिहारी गर्ग, मुकेश बंसल टोनी, प्रमोद अग्रवाल जगदंबा, योगेंद्र अग्रवाल सूरत, प्रहलाद अग्रवाल मारुति, किशन कुमार अग्रवाल, महेंद्र प्रताप बंसल, दिनेश बंसल, पीके जिंदल आदि मौजूद थे।

पं. मुन्नालाल शास्त्री के निर्देशन में पूर्ण हिंदू वैदिक रीति रिवाज के साथ पांच युगलों ने सात फेरे लिये।

समिति की ओर से स्वर्ण रजत आभूषणों के साथ गृहस्थी में काम आने वाली वस्तुएं उपहार प्रदान किये। कार्यक्रम में अशोक कुमार बंसल, गोपालदास गोयल, प्रमोद अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, उमाशंकर अग्रवाल, इंजी एससी अग्रवाल, प्रदीप बंसल टंडन, अवध बिहारी गर्ग, रमेश चंद्र बंसल, विनोद मीतल गन्नो, वीरेंद्र कुमार बंसल गुप्पा, मुकेश अग्रवाल नटवर, राजेश अग्रवाल, शैलेश अग्रवाल, प्रवीन अग्रवाल, पारस अग्रवाल मामा आदि ने सहयोग दिया। दानदाताओं, अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किये गये। संचालन सचिव पुष्पेंद्र कुमार गोयल एवं वेदप्रकाश अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापन संयोजक मोहनलाल जिंदल ने किया—रिपोर्टर – मयंक पोरवाल विशेष संवादाता

विशेष संवादाता

विशेष संवादाता

Leave a Reply


( Not More than 200 words)