मौसम विभाग का अनुमान आज उत्तरी भारत में ओले पड़ेंगे


एनसीआर के लोगों को अगले 48 घंटे तक बरसात एवं कंपकंपाने वाली ठंड से राहत के आसार नजर नहीं हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि दो दिन दिल्ली समेत उत्तरी भारत में ओले पड़ेंगे। इस दौरान न्यूनतम तापमान गिरने से ठिठुरन बढ़ने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक हवाओं का संचरण उत्तरी पाकिस्तान, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के आसमान पर केंद्रित है। इसकी वजह से जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के अलावा राजस्थान के ऊपर बादल छाये रहेंगे। नतीजे में 48 घंटे के दौरान जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तरांचल समेत पहाड़ी इलाकों में तेज हवाओ के साथ भारी बरसात होने की संभावना है। इसके पंजाब,हरियाणा,चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कई जगह बारिश के साथ ओले पड़ने की भी संभावना है। बुधवार को भी कुछ स्थानों पर बरसात व बौछारें पड़ने की संभावना है

Leave a Reply


( Not More than 200 words)