अग्नि-3 का सफलतापूर्वक परीक्षण किया


बालेश्वर: धामरा के व्हीलर द्वीप के परीक्षण स्थल एलसी-4 से रविवार की सुबह 10.46 बजे अग्नि-3 का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।
जानकारी के मुताबिक मध्यम दूरी के बैलेस्टिक प्रक्षेपास्त्र अग्नि-3 को धामरा तट से करीब 12 किलोमीटर की दूरी से व्हीलर द्वीप के एलसी-4 नामक परीक्षण स्थल पर सुबह 10 बजकर 46 मिनट पर छोड़ा गया। जमीन से जमीन पर मार करने वाले, परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम और 3500 किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित किसी भी लक्ष्य को भेदने की साम‌र्थ्य रखने वाले इस बैलेस्टिक प्रक्षेपास्त्र का यह चौथा सफल परीक्षण था। इसका पहला परीक्षण 9 जुलाई 2006, दूसरा परीक्षण 12 अप्रैल 2007, तीसरा परीक्षण 7 मई 2008 को किया गया था। 17 मीटर लंबे, दो मीटर चौड़े और 50 टन वजन का यह प्रक्षेपास्त्र डेढ़ टन विस्फोटक ढोने की क्षमता रखता है। विदित हो कि अग्नि-3 प्रक्षेपास्त्र टेल मोबाइल सिस्टम है। यह देश में किसी भी स्थान से उड़ाया जा सकता है। रविवार को इसके परीक्षण के अवसर पर रक्षा मंत्रालय के मुख्य सलाहकार वीके सारस्वत समेत डीआरडीओ तथा आईटीआर के कई वरिष्ठ वैज्ञानिक व अधिकारी उपस्थित थे

Leave a Reply


( Not More than 200 words)