बेरोजगार ट्रेंड टीचर 15 फरवरी को मुख्यमंत्री का घेराव करेगे


हजारीबाग: झारखंड ट्रेंड टीचर अनएप्लायड एसोसिएशन अपनी नियुक्ति के समर्थन में 15 फरवरी को मुख्यमंत्री का घेराव करेगा। उक्त आशय का फैसला संघ ने सात फरवरी को जिला स्कूल परिसर में आयोजित बैठक में लिया। बैठक में सदस्यों ने सरकार से मांग करने का फैसला लिया कि प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति परीक्षा 2007 की दूसरी मेधा सूची कुल प्राप्तांक के आधार पर जारी कर दी जाए, अन्यथा संघ आंदोलन को बाध्य होगा। संघ ने जेपीएससी की कार्यशैली में सुधार व माध्यमिक शिक्षक नियुक्ति परीक्षा 2009 के परीक्षाफल प्रकाशन की भी मांग की। बैठक में अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष शिव कुमार राणा, सचिव दिलीप कुमार, अरविंद कुमार, मनीष चंद्र बादल, मुकेश कुमार, सुबोध, लक्ष्मण प्रसाद मेहता, कमल राणा, मो. जरीफ, मो. आलम, मो. शाहिद, दीपक, अजय कुमार, सुनील कुमार गुप्ता, आनंद मुर्मू, पंकज कुमार व सुरेश कुमार विश्वकर्मा आदि मौजूद थे

Leave a Reply


( Not More than 200 words)