ऊर्जा संयंत्र में विस्फोट में 5 की मौत 12 घायल


वॉशिंगटन: पूर्वोत्तर अमेरिकी प्रांत कनेक्टिकट में एक ऊर्जा संयंत्र में विस्फोट में 5 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में 12 लोग घायल हुए हैं। विस्फोट इतना जबर्दस्त था कि इसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी और दूर-दूर तक इसके झटके महसूस किए गए।

मिडिल सेक्स हॉस्पिटल के डॉक्टर ब्रायन अल्बर्ट ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया है कि इस दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हुई है। गौरतलब है कि घायलों को इलाज के लिए इसी हॉस्पिटल में लाया गया है। ब्रायन अल्बर्ट घायलों का इलाज कर रहे हैं।

अल्बर्ट ने बताया है कि इस घटना में फंसे लोगों की तलाश जारी है। उन्होंने बताया, ‘हमारे हॉस्पिटल में 6 लोगों का इलाज चल रहा है और बाकी लोगों को हमने नजदीक के हार्टफर्ड हॉस्पिटल में रेफर कर दिया है।’

उन्होंने कहा कि दमकल, पुलिस और आपात प्रबंधन सहित 100 से अधिक इमर्जेंसी यूनिट्स को बचाव काम में लगाया गया है। विस्फोट स्थानीय समयानुसार करीब सुबह साढ़े 11 बजे क्लीन ऊर्जा संयंत्र में हुआ। कनेक्टिकट के हार्टफोर्ड से 15 मील दूर मिडलटाउन के मिडलसेक्स अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है।

Leave a Reply


( Not More than 200 words)