मनाली के पहाड़ों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली


कुल्लू जिले की चोटियों पर शनिवार को ताजा बर्फबारी हुई। इससे जिले में तापमान में गिरावट आ गई है। बारिश व बर्फबारी से किसानों व बागवानों ने राहत की संास ली है।
कुल्लू जिले के बंजार, मणिकर्ण, सैंज और बिजली महादेव की चोटियों पर बर्फबारी हुई। शुक्रवार देर रात व शनिवार सुबह हुई ताजा बर्फबारी से मनाली के पहाड़ों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है। बर्फबारी से स्थानीय लोगों सहित देश भर से मनाली पहुंचे स्कीयर्ज खुश हो उठे हैं। पर्यटक स्थल गुलाबा में तीन इंच बर्फबारी हुई। गौरतलब है कि मनाली में पहली बार राष्ट्रीय स्की प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी मनाली पहुंच गए हैं। ताजा बर्फबारी से विंटर कार्निवाल कमेटी को भी राहत मिली है। विंटर स्पो‌र्ट्स उप समिति के प्रभारी रूप चंद नेगी का कहना है कि ताजा बर्फबारी से थोड़ी राहत मिली है। बर्फ कम होने की सूरत में स्की प्रतियोगिता गुलाबा की पहाड़ियों में करवाई जाएगी।
उधर, छोटा भंगाल व चौहार घाटी में भी बारिश हुई। हालांकि मंडी जिले में किसानों को पूरी तरह से सूखे की मार से राहत नहीं मिल पाई। शनिवार को हल्की बूंदाबादी ही हुई। सूखे की मार से जिले की गेहूं की आधी फसल सूख चुकी है जिससे किसानों को चारे की समस्या हो रही है, वहीं अगले साल गेहूं बीज कहां से आएगा, इसकी चिंता भी होने लगी है

Leave a Reply


( Not More than 200 words)

  • Blogroll