डेरा सच्चा सौदा का नाम गिनीज बुक में दर्ज हुआ


dera-sacha-sauda
सिरसा: मानवता की भलाई के कार्यो में विश्वस्तर पर अपनी पहचान स्थापित कर चुके डेरा सच्चा सौदा की उपलब्धियों में इजाफा हो गया है। संत गुरमीत राम रहीम सिंह के जन्मदिवस पर डेरा अनुयायियों द्वारा चलाए गए पौधारोपण अभियान में एक घटे में 9 लाख 38 हजार 7 पौधे लगाने के लिए डेरा सच्चा सौदा का नाम गिनीज बुक आफ व‌र्ल्ड रिका‌र्ड्स में दर्ज किया गया है।
उल्लेखनीय है कि 15 अगस्त, 2009 को डेरामुखी गुरमीत राम रहीम सिंह के जन्मदिवस पर देशभर में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सेवादारों ने एक दिन में 68 लाख 73 हजार 451 पौधे लगाए। डेरा अनुयायियों ने न केवल पौधे रोपित किए बल्कि इनकी संभाल करने का भी प्रण लिया। इससे पहले रक्तदान के लिए 10 अक्टूबर, 2004 को राजस्थान के श्रीगंगानगर के श्रीगुरुसर मोडिया में 17921 यूनिट रक्त एकत्रित कर डेरा सच्चा सौदा का नाम गिनीज बुक आफ व‌र्ल्ड रिका‌र्ड्स में दर्ज किया गया था

Leave a Reply


( Not More than 200 words)