उन्नाव के आज़ाद नगर तबेले की खुदाई में तीन गाड़ियां बरामद हुई हैं. देर रात तक चली खुदाई में पुलिस ने ६ गाड़ियों के अलावा कुछ अन्य गाडिओं के इंजन और पुर्जे भी बरामद किये हैं . तबेले में गाड़ियों के गाड़ने का रहस्य अब तक बरकरार है. कोई यह समझ नहीं पा रहा है की आखिर यह लोग गाड़ियों को ज़मिदोज़ क्यूँ करते थे. अनुमान लगाया जा रहा है कि बॉडी काटने वाले गिरोह से सीधा संपर्क न होने से वह गाडिओं को ज़मीन में गाड़ देते थे.
पुलिस ने अजय कटियार उर्फ़ बाबूलाल, बड़े भाई विनय कटियार उर्फ़ दिनेश सहित ६ लोगों को गिरफ्तार किया है. पिता चंद्रशेखर अब तक फरार है. कल रात तक जारी खुदाई में पुलिस ने अब तक एक बोलेरो, एक टाटा मैजिक, एक छोटा हाथी लोडर, एक टाटा २०७, २ बैक और कुछ गाड़ियों के इंजन और पुर्जे बरामद हुए. छापे कि सूचना के बाद पिता चंद्रशेखर के साथ बड़ा भाई पप्पू और छोटा भाई दिनेश भी फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने देर रात पप्पू और दिनेश सहित गिरोह के ६ लोगों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस बाबूलाल सहित पकडे गए ६ लोगों को उन्नाव कोतवाली में रखकर पूछताछ कर रही है. पूछताछ में गिरफ्तार बदमाशों ने सभी वाहनों के लूटे जाने कि बात स्वीकार की. बाबूलाल के अनुसार वे गाड़ियाँ बुक करा कर चालक को मारपीट कर बेहोश कर हाथ पैर बाँध सड़क किनारे फेंक देते थे और वाहन लूट कर फरार हो जाते थे.——रिपोर्टर – मोहम्मद इमरान संवादाता

संवादाता


