अमेरिका: दलाई लामा को हक है कि वे जहां चाहें, वहां जाएं


दलाई लामा की अरुणाचल प्रदेश की यात्रा पर चीन की आपत्ति के बीच अमेरिका ने कहा कि तिब्बती आध्यात्मिक गुरु को हक है कि वे जहां चाहें, वहां जाएं और लोगों से बातचीत करें.

अमेरिका की राय अलग नहीं
अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता इयान केली ने कहा, ‘‘दलाई लामा मूल रूप से धार्मिक व्यक्ति हैं, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान की नजरों से देखा जाता है. तिब्बती आध्यात्मिक गुरु को हक है कि वे जहां चाहें, वहां जाएं.’’ दलाई लामा की अरुणाचल प्रदेश की यात्रा पर अमेरिकी रुख के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘हम इसे दूसरे रूप में नहीं देखते. हमें नहीं लगता कि इस पर हमारा कोई रुख है.’’

Leave a Reply


( Not More than 200 words)