News In the ‘ Photo Gallery ’ Category

LEH TOUR

August 18th, 2010

.


कांग्रेस : बहुत देर से आया शाह का इस्तीफा

July 25th, 2010

शोहराबुद्दीन मुठभेड़ में अभियुक्‍त, गुजरात के गृह राज्य मंत्री अमित शाह ने शनिवार को अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर भिजवा दिया है। लेकिन खुद उनका अभी भी कोई पता नहीं है। मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका इस्‍तीफा स्‍वीकार करने की घोषणा करते हुए उन्‍हें पूरी तरह निर्दोष बताया। मोदी के मुताबिक शाह के खिलाफ केंद्र की कांग्रेस सरकार ने साजिश रची है।

राष्‍ट्रीय विकास परिषद की बैठक में भाग लेने दिल्‍ली आए मोदी को हवाई अड्डे पर उतरते ही पत्रकारों ने घेर लिया। उन्‍होंने कहा कि उन्‍हें खबर मिली है कि अमित शाह ने अपना इस्‍तीफा उनके बंगले पर भिजवाया है। वह इस्‍तीफा स्‍वीकार करने की घोषणा करते हैं और लौट कर इसकी कार्रवाई पूरी करेंगे।

मोदी ने कहा कि अमित शाह निर्दोष हैं। कांग्रेस ने गुजरात चुनाव में हार का बदला लेने के लिए साजिश रच कर उन्‍हें फंसाया है। अमित भारत की कानून व्यवस्था का पालन करेंगे और कानून की मर्यादा का खयाल रखते हुए अपना बचाव करेंगे। मुझे विश्वास है कि भारत की न्यायपालिका अमित शाह को न्याय देगी।

सूत्रों के अनुसार अमित शाह ने अपना इस्तीफा काफी पहले ही मुख्यमंत्री को सौंप दिया था लेकिन बीजेपी इस्तीफा मंजूर करने के लिए सही वक्त का इंतेजार कर रही थी। अब जब बीजेपी ने देखा कि अमित शाह के खिलाफ चार्जशीट दायर कर दी गई है और उनकी जमानत याचिका भी रद्द हो गई है तो उनका इस्तीफा सार्वजनिक करना ही बेहतर समझा गया।

गौरतलब है कि सीबीआई ने शोहराबुद्दीन फर्जी मुठभेड़ मामले में गुजरात के गृह राज्य मंत्री अमित शाह को भी आरोपी बनाया है और उन पर हत्या की साजिश के आरोप लगे हैं। सीबीआई ने गुरुवार को अमित शाह को पूछताछ के लिए समन भेजा था लेकिन वो हाजिर नहीं हुए थे। इसके बाद दो और समन भेजने पर भी अमित शाह हाजिर नहीं हुए और अपनी अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल कर दी। लेकिन अमित की अग्रिम जमानत की अर्जी भी खारिज कर दी गई है और सीबीआई उन्हें किसी भी वक्त गिरफ्तार कर सकती है।

जांच एजेंसी ने 4 आईपीएस अफसर अभय चूड़ास्मा, डीजी बंजारा, दिनेश एमएन, राजकुमार पांडियन और 8 अन्य पुलिसकर्मियों को आरोपी बनाया है। सभी गिरफ्तार हो चुके हैं।

अजय पटेल: सहकारी बैंक अहमदाबाद डिस्ट्रिक्ट कॉ-ऑपरेटिव (एडीसी) के अध्यक्ष यशपाल चूडास्मा : एडीसी के निदेशक।

बहुत देर से आया शाह का इस्तीफा : कांग्रेस, कांग्रेस ने आज कहा कि अमित शाह का इस्तीफा बहुत देर से आया है। कांग्रेस के गुजरात मामलों के समन्वयक राजीव शुक्ला ने कहा कि चूंकि वह लिप्त थे इसलिए उन्हें पहले ही अपना इस्तीफा दे देना चाहिए था और अब आरोपपत्र दाखिल होने के बाद उनका इस्तीफा आया है। यह बहुत देर से आया है।

कांग्रेस और केंद्र द्वारा इस मामले में सीबीआई के कथित दुरूपयोग के भाजपा के आरोप के संबंध में उन्होंने कहा कि जांच के आदेश और कोई नहीं बल्कि उच्चतम न्यायालय द्वारा दिये गये हैं।

सीबीआई ने शाह के खिलाफ कथित गैंगस्टर सोहराबुद्दीन शेख और उसकी पत्नी कौसर बी के नवंबर 2005 में अपहरण तथा हत्या के मामले में कल आरोप पत्र दाखिल किया था। शाह का इस्तीफा इसके एक दिन बाद आया

शोहराबुद्दीन मुठभेड़ में अभियुक्‍त, गुजरात के गृह राज्य मंत्री अमित शाह ने शनिवार को अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर भिजवा दिया है। लेकिन खुद उनका अभी भी कोई पता नहीं है। मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका इस्‍तीफा स्‍वीकार करने की घोषणा करते हुए उन्‍हें पूरी तरह निर्दोष बताया। मोदी के मुताबिक शाह [...]


अमरनाथ जी यात्रा

July 9th, 2010


amarnath-yatra-map2
OM NAMAH SHIVAYA!


  • Aarti
  • ॐ जय शिव ॐकारा स्वामी हर शिव ॐकारा

    ॐ जय शिव ॐकारा, स्वामी हर शिव ॐकारा .
    ब्रह्मा विष्णु सदाशिव अर्धांगी धारा ..
    जय शिव ॐकारा ..

    एकानन चतुरानन पंचानन राजे
    स्वामी पंचानन राजे .
    हंसासन गरुड़ासन वृष वाहन साजे ..
    जय शिव ॐकारा ..

    दो भुज चारु चतुर्भुज दस भुज से सोहे
    स्वामी दस भुज से सोहे .
    तीनों रूप निरखते त्रिभुवन जन मोहे ..
    जय शिव ॐकारा ..

    अक्षमाला वनमाला मुण्डमाला धारी
    स्वामि मुण्डमाला धारी .
    चंदन मृग मद सोहे भाले शशि धारी ..
    जय शिव ॐकारा ..

    श्वेताम्बर पीताम्बर बाघाम्बर अंगे
    स्वामी बाघाम्बर अंगे .
    सनकादिक ब्रह्मादिक भूतादिक संगे ..
    जय शिव ॐकारा ..

    कर में श्रेष्ठ कमण्डलु चक्र त्रिशूल धरता
    स्वामी चक्र त्रिशूल धरता .
    जगकर्ता जगहर्ता जग पालन कर्ता ..
    जय शिव ॐकारा ..

    ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका
    स्वामि जानत अविवेका .
    प्रणवाक्षर में शोभित यह तीनों एका .
    जय शिव ॐकारा ..

    निर्गुण शिव की आरती जो कोई नर गावे
    स्वामि जो कोई नर गावे .
    कहत शिवानंद स्वामी मन वाँछित फल पावे .
    जय शिव ॐकारा !!

    amarnath-yatra-map2
    OM NAMAH SHIVAYA!


  • Aarti
  • ॐ जय शिव ॐकारा स्वामी हर शिव ॐकारा

    ॐ जय शिव ॐकारा, स्वामी हर शिव ॐकारा .
    ब्रह्मा विष्णु सदाशिव अर्धांगी धारा ..
    जय शिव ॐकारा ..











    उडीसा: उदयगिरि अंतरराष्ट्रीय पर्यटन

    May 20th, 2010


    उडीसा को जिन कारणों से अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर जाना जाता है, उनमें उदयगिरि की गुफाएं भी एक हैं। भुवनेश्वर से करीब 6 किलोमीटर की दूरी पर पहाडों में मौजूद ये गुफाएं बौद्ध और जैन धर्मदर्शन तथा इनसे जुडी कलाओं का बेहतरीन नमूना हैं। ये गुफाएं सिर्फ वास्तुशिल्प की दृष्टि से ही महत्वपूर्ण नहीं हैं, ये मूक साक्षी हैं बौद्ध भिक्षुओं के ध्यान और जैन मुनियों की तप साधना की भी।
    इनमें उदयगिरि की गुफाएं करीब 135 फुट की ऊंचाई पर हैं उदयगिरि का अर्थ है वह पर्वत जहां सूर्योदय होता हो इन गुफाओं में दूसरी शताब्दी ई.पू. में बनाई गई कलाकृतियां इस बात का प्रमाण हैं कि उन दिनों इस क्षेत्र में बौद्ध और जैन धर्म का कितना गहरा असर था। इन गुफाओं का मुख्य आकर्षण इनमें उकेरी गई मनोहारी चित्रकृतियां ही हैं। उदयगिरि की सभी गुफाओं में सबसे बडी और भव्य है रानी गुफा।

    तरह-तरह की चित्रकृतियों से सजी इस गुफा की दीवारों पर अपने समय के तमाम ऐतिहासिक दृश्य उकेरे गए हैं। साथ ही संगीत-नृत्य आदि ललितकलाओं की झलक भी इनमें देखी जा सकती है। वहीं एक हाथी गुफा भी है, जिसके द्वार पर ही हाथियों की बहुत बडी प्रतिमाएं लगी हुई हैं। गुफा के भीतर पालि भाषा में 117 पंक्तियों का एक शिलालेख उत्कीर्ण है और मध्य भाग में प्राचीन मागधी भाषा में भी एक शिलालेख है। इस गुफा में मुख्य रूप जैन साधु तप करते थे। इनमें से अधिकतर का उपयोग उन दिनों ध्यान के लिए किया जाता रहा है। पूर्वी भारत के वास्तुशिल्प की धरोहरों में इनका स्थान बहुत महत्वपूर्ण है। कला और धर्म ही नहीं, इतिहास और पहाडों को काटकर बनाए गए वास्तुशिल्प की दृष्टि से भी ये अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

    मध्यकाल में लंबे समय तक उपेक्षा के कारण इन गुफाओं की रंगत काफी बिगड भी गई थी। बाद में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की ओर से इनका जीर्णोद्धार भी कराया गया है। यहां पहुंचने के लिए आप भुवनेश्वर से बस या ऑटो रिक्शा का प्रयोग कर सकते हैं।


    उडीसा को जिन कारणों से अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर जाना जाता है, उनमें उदयगिरि की गुफाएं भी एक हैं। भुवनेश्वर से करीब 6 किलोमीटर की दूरी पर पहाडों में मौजूद ये गुफाएं बौद्ध और जैन धर्मदर्शन तथा इनसे जुडी कलाओं का बेहतरीन नमूना हैं। ये गुफाएं सिर्फ वास्तुशिल्प की दृष्टि से ही महत्वपूर्ण नहीं हैं, ये मूक साक्षी हैं बौद्ध भिक्षुओं के ध्यान और जैन मुनियों की तप साधना की भी। MORE………



    Ramo ji Rao a Film City

    April 5th, 2010

    A well known Place in South India It is 24km from Hyderabad City. Any one can reach by Own Vehicle, Taxi or by Bus. The nearest Airport is Rajiv Gandhi Airport at Shamshabad Hyderabad.
    You can enjoy a lot with memorable experience.

    .