News In the ‘ Sports ’ Category

चैंपियंस लीग टी-20:खिलाड़ियों पर कड़ी नजर

September 10th, 2010

जोहानिसबर्ग: चैंपियंस लीग टी-20 टूर्नामेंट के दूसरे सीजन में खिलाड़ियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। यह कदम पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कुछ खिलाड़ियों पर स्पॉट फिक्सिंग का आरोप लगने के बाद उठाया गया है।
हालिया विवाद के चलते इस लीग के आयोजक किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहते हैं। आयोजकों ने कहा है कि 10 सितंबर से शुरू हो रही चैंपियंस लीग के मैच इंटरनैशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की भ्रष्टाचार निरोधी इकाई, एक स्थानीय सुरक्षा कंपनी और मैच अधिकारी की देखरेख में कड़ी निगरानी रखी जाएगी।


इंडियन नेवी ने दी बीएसएनएल को 9 विकेट से करारी मात

September 9th, 2010


सिरसा जेसीडी विद्यापीठ में जेसीडीएनसीए के बैनर तले चल रहे टी-20 क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में मंगलवार देर शाम खेले गए तीसरे मैच इंडियन नेवी डोलफिन व बीएसएनएल के बीच मुकाबले में इंडियन नेवी डोलफिन ने विरोधी टीम को 9 विकेट करारी मात दी। इंडियन नेवी डोलफिन के कप्तान यशपाल सिंह ने टॉस जीतकर बीएसएनएल को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। बीएसएनएल की ओर से वरूण कुमार और सतीश कुमार ने अपनी टीम की शुरूआत की। वरूण कुमार को निशान ने शून्य पर पैवेलियन भेजा, उनके स्थान पर सतीश कुमार का साथ देने आए अंशुल कपूर भी लंबे


आईसीएल वेरियर्स से हारा इंडियन नेवी

September 9th, 2010


सिरसा जेसीडीएनसीए के तत्वावधान में चल रही टी-20 लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को खेले गए पहले मैच में आईसीएल वेरियर्स ने दमदार प्रदर्शन करते हुए इंडियन नेवी को 57 रनों से पराजित किया। आईसीएल वेरियर्स ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 185 रन बनाए और इंडियन नेवी की टीम को जीतने के लिए 186 रन का लक्ष्य दिया। वेरियर्स की ओर से ओपनर बल्लेबाज तनवीर और अभिनव कटारिया ने पारी की शुरूआत की। पारी की शुरूआत में ही इंडियन नेवी के गेंदबाज संदीप पांडे ने अभिनव कटारिया को शून्य पर पैवेलियन भेज दिया। दूसरे छोर पर खड़े तनवीर ने 25 गेंदों में तेजतर्रार 39 रन बनाए जिसमें चार चौके व तीन छक्के शामिल थे।


अश्लील हरकत करते पकड़ी गई राष्ट्रीय खिलाड़ी

September 8th, 2010

सिरसा सिटी पुलिस ने रविवार रात सुरखाब चौक के पास सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करने के आरोप में एक युवती सहित तीन लोगों को काबू किया है। तीनों आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से तीनों जमानत पर रिहा कर दिए गए। आरोपी युवती जूडो की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी है और वह नेशनल लेवल पर कई बार सिल्वर और स्टेट लेवल पर गोल्ड का खिताब हासिल कर चुकी है।


सिरसा की संतोष खेलेगी कॉमनवैल्थ गेम

September 6th, 2010

सिरसा अगले माह अक्टूबर में दिल्ली में शुरू होने वाले कॉमनवैल्थ गैम्स में शाह सतनाम गल्र्स कॉलेज की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा एवं नेट बॉल की खिलाड़ी संतोष इन्सां का चयन हो गया है। संतोष भारत की नेट बॉल टीम का ओर से भाग लेगी। इस समय वह अभ्यास सत्र में नोएडा में गेम्स [...]


भारत-पाक के मध्य कबड्डी मैच सुजानपुर में 10 सितंबर को

September 5th, 2010

सुजानपुर में 7 सितंवर को आयोजित होने वाला भारत-पाक के मध्य कबड्डी का मैच अब 10 सितंबर को 2 वजे सुजानपुर टीहा के मैदान में शुरु होगा। एम्जोयर कबड्डी संघ के प्रैस सचिव अरविंद शर्मा ने जारी एक प्रैस वयान में बताया कि कन्द्रीय गृह विभाग द्वारा हिमाचल प्रदेश,हरियाणा,चडीगढ व पंजाव के सरकारों से अनपति प्रमाण मांगा और इनकी औपचारिकता पूरी करने के कारण अब यह मैच 10 सितंबर को होगा ।


कॉमनवेल्थ खेलों में दखल नहीं देंगे जाट- ओपी मान

September 2nd, 2010


सिरसा (रविंद्र सिंह) कॉमनवेल्थ खेलों में जाट किसी तरह की दखलअंदाजी नहीं करेंगे। यह बात अखिल भारतीय जाट महासभा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश मान ने आज सिरसा में एक प्रेस वार्ता में कही। महासभा के प्रदेशाध्यक्ष ने आरक्षण के लिए गांधीवादी तरीका अपनाने की वकालत करते हुए कहा कि जाटों को आरक्षण देने की मांग को लेकर अखिल भारतीय जाट महासभा के आह्वान पर हरियाणा विधानसभा का सत्र शुरू होने के प्रथम दिन 3 सितंबर को जिलास्तर पर सांकेतिक भूख हड़ताल की जाएगी।


20-20 क्रिकेट मैचों का शेड्यूल तैयार

September 2nd, 2010


20-20 क्रिकेट मैचों का शेड्यूल तैयार, पाकिस्तान बादशाह-सिरसा सिजलर्स के बीच होगा उदघाटन मैच सिरसा (रविंद्र सिंह) जननायक चौधरी देवीलाल विद्यापीठ में 6 सितम्बर से होने वाली 20-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए अधिकांश तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस बारे में जेसीडी एनसीए के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने बताया कि 6 सितम्बर को शाम 6.30 बजे सिरसा सिजलर्स व पाकिस्तान बादशाह के बीच पहले मैच के साथ इस भव्य इंटरनेशनल क्रिकेट लीग का आगाज होगा।


सुरक्षा तैयारियों को लेकर गृह मंत्री तक आश्वस्त नहीं

September 2nd, 2010


दिल्लीः राष्ट्रमंडल खेल में भाग लेने के लिए जब तक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हिंदुस्तान नहीं पहुंचेंगे तब तक इस आयोजन की सुरक्षा को ले कर देश के गृह मंत्री तक आश्वस्त नहीं होंगे। बुधवार को सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए की गई बैठक के बाद भी गृह मंत्री पी. चिदंबरम सिर्फ इतनी उम्मीद ही जता सके कि अगली बैठक तक सारे सुरक्षा इंतजाम पूरे हो सकेंगे।


फिक्सिंग के दागी क्रिकेटरों की प्रैक्टिस करने पर रोक

September 1st, 2010

लंदनः इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के दबाव में पाकिस्तानी टीम मैनेजमेंट ने स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों का सामना कर रहे टेस्ट कप्तान सलमान बट्ट, मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद आमिर को टॉन्टन में प्रैक्टिस करने से रोक दिया है। इन तीनों खिलाड़ियों को स्कॉटलैंड यार्ड के साथ पूछताछ और पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ मीटिंग के [...]


डोपिंग टेस्ट में चार मुक्केबाजों समेत सात भारतीय खिलाड़ी दोषी

August 31st, 2010

दिल्लीः राष्ट्रमंडल खेल सिर पर हैं, लेकिन डोपिंग का साया है कि भारत का पीछा नहीं छोड़ रहा। इन खेलों से पहले किए गए डोपिंग टेस्ट में चार मुक्केबाजों समेत सात भारतीय खिलाड़ी दोषी पाए गए हैं। इनमें दो जूडो व एक नेटबाल की खिलाड़ी शामिल है। राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय नेटबाल टीम का प्रतिनिधित्व [...]


राष्ट्रमंडल खेल दिखाने के लिए बच्चों की 6 दिन की छुट्टियां – गोपाल कांडा

August 30th, 2010

सिरसा : प्रदेश के युवाओं का खेलों की ओर ज्यादा रुझान पैदा करने के उद्देश्य से दिल्ली में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल दिखाने हेतु 8 अक्तूबर से 13 अक्तूबर तक स्कूली बच्चों की विशेष छुट्टियां की जाएगी। यह बात हरियाणा के गृह, उद्योग एवं खेल राज्यमंत्री गोपाल कांडा ने आज यहां से 20 किलोमीटर दूर जोधकां [...]


श्रीलंका को 6 विकेट से हराया

August 17th, 2010

Sehwag
दाम्बुला: ट्राएंगुलर सीरीज़ के एक बेहद अहम मुकाबले में टीम इंडिया ने वीरेंद्र सहवाग की शानदार हाफसेंचुरी की बदौलत श्रीलंका को 6 विकेट से हरा दिया। सहवाग ने टीम इंडिया को शुरुआती झटकों से उबारते हुए जीत की मंजिल तक पहुंचाया। वह 99 रन बनाकर नॉटआउट रहे। सहवाग छक्का मारने के बावजूद श्रीलंका के बोलर रंदीव की ‘ साजिशाना ’ बोल के कारण सेंचुरी पूरी करने से चूक गए। 99 रन पर खेल रहे सहवाग ने जीत के लिए छक्का मारा, लेकिन अंपायर ने उसे नो बॉल करार दिया। इस तरह भारत तो जीत गया, लेकिन सहवाग सेंचुरी से चूक गए।


डांस इंडिया डांस : लिटिल मास्टर का खिताब जीतूमोनी ने जीता

August 9th, 2010

गुवाहाटी के 11 वर्षीय जीतूमोनी ने डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर में चैपियन बनने का गौरव हासिल किया है। चंडीगढ के अतुल दूसरे स्थान पर जबकि पुणे की वेष्णवी तीसरे स्थान पर रही और चौथा स्थान मनोज को मिला। चैपियन को ट्राफी और तीन लाख रूपए का नकद पुरस्कार के अलावा सचिन तेंदुलकर के हस्ताक्षर [...]


भारत को श्रीलंका के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट में मिली जीत

August 8th, 2010

कोलंबो : श्रीलंका के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट में मिली जीत को टीम प्रयास का नतीजा बताते हुए भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि ‘वीवीएस लक्ष्मण के नॉटआउट सेंचुरी ने साबित कोलंबो में भारत श्रीलंका तीसरा टेस्ट जीत कर सीरीज ड्रॉ करने के बाद धोनी श्रीलंकाई कप्तान संगकारा के साथ। कर दिया कि [...]