Video News

नन्द का लाला

 

भगवान् श्री कृष्ण जी की आज पैदाइश का दिन है आज पूरे भरत वर्ष मेंश्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है और मथुरा तो आपका जन्म स्थान भी है मथुरा और वृन्दावन से तो लोगो को बड़ा ही लगाव है जहा देश विदेश से लोग यहाँ भगवान कृष्ण के दर्शन करने आते है और यहाँ आकर उनकी मनो कामना भी पूरी करते है आज नन्द के लाल भयो रे नन्द लाल आयो रे आज नन्द लाल का जन्म है मथुरा में ये बड़ी धूम धाम के साथ मनाया जाता है नन्द के लाल आज जन्म लेगे कई दिनों से यहाँ की मथुरा वृन्दावन के मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है और सारे मंदिरों में में खूब धूम धाम के साथ जन्मास्टमी मनाई जा रही है और भगवान् कृष्ण के दर्शन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी है कृष्ण जन्म भूमि पर राधा कृष्ण को देखने के लिए श्रद्दालु बड़े उत्सुक है

रिपोर्ट –वकील खान


नगर पालिका परिषद, इटावा

etawah aad
15 अगस्त 2010 स्वाधीनता दिवस के पावन पर्व पर नगर पालिका परिषद, इटावा अपने नागरिको शुभ कामनाओं के साथ हार्दिक अभिनंदन करती हैं तथा उनके सहयोग की कामना करती है.
1.नगर की पवित्रता के लिये स्वच्छता बनाये रखने में सहयोग प्रदान करें.सार्वजनिक स्थानों,सडकों,फुटपाथों पर अतिक्रमण न करें.
2.नगर पालिका की सम्पति राष्ट्रीय सम्पति हैं. उसकी सुरक्षा में सहयोग करें.
3.खाघ पदार्थों में मिलावट न करें विक्रय हेतु खाघ पदार्थो को ढक कर रखें.
4.सडकों नालियों व रास्तों में कूडा करकट न डालें निर्रारित स्थानों पर ही डालें.
5.सडे गलें फलों व पदार्थो की बिक्री न करें और न ही उपयोग करें.
6.जल ही जीवन है उसे.बरबाद न करें व दूषित न करें नलों को खुला न छोडे.
7.मुख्य चैराहों पर हाई माक्र्स फिल्ड लाइटें लगायी गई हैं जिससे आवागमन में सुविघा हो उन्हें क्षतिग्रस्त होने से बचाने में सहयोग प्रदान करें.
8.पालिका द्वारा जनहित में निर्माण कराये जा रहे खडंजे, सडकों को क्षतिग्रस्त होने से बचाने के लिये सहयोग करें.
9.पालिका क्षेत्र में पालिका द्वारा जनहित में जलापूर्ति के अन्र्तगत पाइप लाइन तथा ऊंचाई के क्षेत्रों में जहा पानी नही पहुचता हैं मिनी नलकूप लगवाकर पहुचाने का प्रयास किया जा रहा हैं उसको क्षतिग्रस्त होने से बचाये.
10.भवन निर्माण से पूर्व भवन का मानचित्र स्वीकृति कराना सुनिश्चित करें.
11.कम्यूराइज्ड जल कर के बिल नगर के सभी भवन मालिको को भेजे जा सके है.कृपया समय से अनिवार्य रूप से जमा कर सहयोग प्रदान करे.
12.पालिका सीमान्तर्गत नये क्षेत्रों में कर निर्धारण के अन्तर्गत सर्वे का कार्य किया जा रहा हैं. कृपया भवन स्वामी इसमें अपना सहयोग प्रदान करें.

फुरकान अहमद
अघ्यक्ष
अनिल कुमार
अधिशाषी अधिकारी
नगर पालिका,इटावा



Top News

किसान महारैली में आएंगे बाबा रामदेव

September 3rd, 2010

सिरसा : सोनीपत के खरखौदा मे चार अक्टूबर को योग गुरू स्वामी रामदेव किसान महारैली को संबोधित करेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वभिमान ट्रस्ट की शिक्षिका उर्मिल विरांगना ने दी। वे गुरुवार को राई विश्रामगृह में पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। रैली को सफल बनाने के लिए [...]


कचरे के ढेर से एक दर्जन जिंदा बम मिले

September 3rd, 2010

जयपुरःजोधपुर के बासनी चौराहे पर कचरे के ढेर से चार प्लास्टिक के कट्टों में एक दर्जन जिंदा बम मिले हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि चौराहे पर कचरे के ढेर में बम जैसी वस्तुएं पड़ी हैं। पुलिस ने तत्काल बम निरोधक दस्ते के साथ कट्टों को अपने कब्जे में ले लिया। बम के बारे [...]


नंद नगरी (सर्कल 46) के 11000 राशन कार्डों के नंबर नहीं

September 3rd, 2010

दिल्ली:नॉर्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट में फूड एवं सप्लाई विभाग के नंद नगरी (सर्कल 46) के 11000 कार्डों के नंबर नहीं हैं। रेकॉर्ड में कार्डधारियों का ब्यौरा भी पूरा नहीं दिया गया है। इस सर्कल के अलावा सर्कल-45 में भी एक ही व्यक्ति और एक ही पते पर एक से अधिक कार्ड बनाए गए हैं। ध्यान रहे [...]


पाक के कब्जे वाले कश्मीर को उत्तरी पाकिस्तान बताकर नया विवाद पैदा कर दिया

September 3rd, 2010

पेइचिंग: चीन ने पाक के कब्जे वाले कश्मीर के गिलगित इलाके में अपने 11 हजार सैनिकों की मौजूदगी से इनकार किया है लेकिन पाक के कब्जे वाले कश्मीर को उत्तरी पाकिस्तान बताकर नया विवाद पैदा कर दिया है। चीनी विदेश मंत्रालय ने कश्मीर के विवादित हिस्से को तो पीओके कहने से परहेज किया लेकिन भारतीय [...]


स्वास्थ्य मंत्री के इकलौते बेटे की पीलिया से मौत

September 3rd, 2010

अगरतला: त्रिपुरा के स्वास्थ्य मंत्री तपन चक्रवर्ती के इकलौते बेटे तुहिन चक्रवर्ती की गुरुवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में पीलिया और किडनी फेल हो जाने से मौत हो गई। परिवार के सूत्रों ने कहा कि 26 वर्षीय तुहिन एमबीए का छात्र था और उसे पीलिया होने की वजह से एम्स में भर्ती कराया गया [...]


कैथल के जज ने एक दिन में निपटाए 148 मामले

September 3rd, 2010

सिरसा (रविंद्र सिंह) लाखों केस के बोझ तले दबी जा रही न्यायपालिका के लिए यह खबर जरूर प्रेरणा स्त्रोत बन सकती है। कैथल के एडीशनल डिस्ट्रिक एवं सेशन जज एके शौरी ने एक ही दिन में 148 केसों का पिनटारा कर दिया। यह देश में अब तक सबसे अधिक केस निपटाने का रिकॉर्ड भी है। [...]


फर्जी सिम

September 3rd, 2010

उ. प्र के बहरैच जिले में SOG Team की छापेमारी के दौरान शॉप पर सैकड़ों की तादाद में अवैध सिम व जाली दस्तावेज़ बरामद हुए हैं. ओर चार लोगों को गिरफ्तार किया है. यह लोग एयरटेल के सिम को फर्जी दस्ता वेज़ बना कर तैयार करके ऊँची कीमतों में लोगों को मुहय्या करते थे. बहरैच [...]


महिला ने खुद ही उजाड़ डाला अपना सुहाग

September 3rd, 2010

सिरसा (रविंद्र सिंह) कैथल के अजरून में एक महिला द्वारा खुद ही अपना सुहाग उजाडऩे का वाक्या सामने आया है। हत्या करने की वजह घरेलू कलह बताई जा रही है। जिसके चलते महिला ने अपने भाईयों के साथ मिलकर पति की गलाघोंट कर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक की मां की शिकयात पर पत्नी [...]


मुख्यमंत्री द्वारा हमीर उत्सव की सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ

September 3rd, 2010

शिमला:मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने गत सायं हमीरपुर के स्कूल मैदान में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय हमीर उत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं का दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया। इसके उपरान्त उन्होंने इस अवसर पर विभिन्न विभागों, स्वयं सेवी संस्थाओं, गैर सरकारी संगठनों, बोर्डों, बीएसएनएल, एड्स नियंत्रण सोसायटी तथा स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों [...]


श्रीगणेश चतुर्थी महोत्सव 11 से 22 सितंबर

September 3rd, 2010


श्रीगणेश चतुर्थी महोत्सव 11 से 22 सितंबर तक धूमधाम से मनाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए धर्मप्रेमी सुमित, कमल, अनिल, अंकित, गगन, अकुंश व ललित ने बताया कि पिछले वर्ष की भांति इस बार भी युवाओं में गणेश महोत्सव को लेकर भारी जोश है।


पानी का बिल भारी छूट के साथ जमा कराये

September 2nd, 2010

दिल्लीः जिन लोगों ने पानी का बिल नहीं जमा किया है, वे अब विशेष सरचार्ज की राशि में भारी छूट के साथ बिल जमा कर सकते हैं। बुधवार से शुरू हुई यह स्कीम 31 दिसंबर तक चलेगी। दिल्ली जल बोर्ड के कंस्यूमर्स पर 921.35 करोड़ रुपये बकाया है। इसी की वसूली के लिए जल बोर्ड [...]


घाघरा नदी बाढ़ का पानी करीब 40 नए गांवों में हजारों लोग बेघर

September 2nd, 2010

लखनऊः यूपी के बाराबंकी जिले में घाघरा नदी का तटबंध टूटने से बाढ़ का पानी आसपास के गांवों में लगातार फैलता जा रहा है। बाढ़ का पानी करीब 40 नए गांवों में प्रवेश कर गया है। अब तक हजारों लोग बेघर हो चुके हैं। गोंडा में तबाही : घाघरा नदी के तेज बहाव से टूटे [...]


पाकिस्तान सीमा पर हवाई हमले में 10 नागरिकों सहित 40 लोग मारे गए

September 2nd, 2010

इस्लामाबादः अफगान सीमा से लगे पाकिस्तान के कबायली इलाके में मंगलवार को हुए हवाई हमले में 10 नागरिकों सहित 40 लोग मारे गए। ये हमले आतंकवादी ठिकानों पर किए गए थे। न्यूज एजेंसी ने अर्धसैनिक बल ‘फ्रंटियर कोर’ के प्रवक्ता मेजर फजल उर रहमान के हवाले से बताया कि मंगलवार को ये हमले खैबर जिले [...]


बीएड डिग्री धारक अब सीधे प्राइमरी अध्यापक बन सकेंगे

September 2nd, 2010

मेरठ: प्रदेश के लाखों बीएड डिग्री धारक अब सीधे प्राइमरी अध्यापक बन सकेंगे। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद ने उनकी सीधी भर्ती का रास्ता साफ कर दिया है। प्रदेश में अभी तक यह व्यवस्था थी कि जिन बीएड डिग्री धारकों को प्राइमरी अध्यापक के रूप में नियुक्त करना होता था, उन्हें पहले छह महीने का विशिष्ट [...]